मुग्धा का टॉपलेस होने से इनकार
हॉलीवुड में किसी एक्ट्रेस का टॉपलेस होना अनोखी बात नहीं है, मगर अपने बॉलीवुड की हॉट बेब्स को अभी भी इसके लिए हिम्मत जुटानी पड़ती है।
मॉडलिंग से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली मुग्धा गोडसे ने हाल में इसी के चलते एक फिल्म ठुकरा दी। मुग्धा जल्दी ही मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में अपनी खूबसूरती और अभिनय के जल्वे बिखेरती नजर आएंगी।
बताया जाता है कि निर्माता-निर्देशक ने कहानी की मांग के मुताबिक उनसे कुछ दृश्यों में टॉपलेस होने के लिए कहा था। रास लीला नाम की इस फिल्म के निर्देशक शरत चंद्रा हैं और इसमें फ्रैंच एक्ट्रेस इमैनुएले बियर्ट मुख्य भूमिका में हैं।
बहरहाल मुग्धा इस फिल्म में खुद को टॉपलेस करने के लिए तैयार नहीं हुईं और उन्होंने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया। चर्चा है कि अब फिल्म के निर्माता-निर्देशक किसी और बॉलीवुड एक्ट्रेस की तलाश में कर रहे हैं जो टॉपलेस होने की हिम्मत जुटा सके...


Click it and Unblock the Notifications