..................... क्या कंगना रनौत होने जा रही हैं BJP में शामिल? अटकलें या कंफर्म- यहां जानें actress kangana ranaut join BJP know here what is truth behind the news - Hindi Filmibeat

क्या कंगना रनौत होने जा रही हैं BJP में शामिल? अटकलें या कंफर्म- यहां जानें

कंगना रनौत और शिवसेना के बीच चल रही तनातनी के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि कंगना जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामान थाम सकती हैं। हालांकि इस मामले में फिलहाल कोई ऑफिशिल जानकारी सामने नहीं है। बीते कई दिनों से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमलावर कंगना ने शुक्रवार को इस मामले में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोला है।

सोनिया गांधी पर हमलावर कंगना ने एक ट्वीट कर कहा कि 'आपकी सरकार में महिलाओं का शोषण किया जा रहा है और कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाया जा रहा है, आपकी चुप्पी को इतिहास आंकेगा। उम्मीद है कि आप दखल देंगी। कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से इस ट्वीट में पूछा कि एक महिला होने के नाते क्या आप महाराष्ट्र सरकार द्वारा मेरे साथ किए जा रहे बर्ताव पर गुस्सा नहीं हैं?'

सोनिया गांधी पर कंगना रनौत के सीधे हमला किए जाने के बाद उनके गृह राज्य के सियासी गलियारों से खबर आ रही हैं कि कंगना रनौत और उनका पूरा परिवार भाजपा में शामिल हो सकता है। द टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भाजपा की हिमाचल प्रदेश ईकाई पार्टी में रनौत परिवार को शामिल करने के लिए तैयार है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कगंना रनौत और उनके परिवार के भाजपा में आने से राज्य में पार्टी मजबूत होगी। लेकिन अभी तक इस तरह की सिर्फ अटकलें हैं कुछ कंफर्म नहीं हुआ है। फिल्मीबीट भी इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X