..................... Actress in backless dress grabs eyeballs netizens says is she jaya bachchan of ranveer singh - Hindi Filmibeat

बैकलैस ड्रेस वाली हसीना को लगी पहचानने की होड़, कोई बोला रणवीर सिंह.. तो किसी ने कहा जया बच्चन

rashi khanna

Bold Backless Look: मुंबई में 12 सितंबर की शाम को 'ग्लोबल स्पा अवॉर्ड्स' (GlobalSpa Awards 2023) का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स दिखाई दिए। लेकिन सबका ध्यान एक हसीना ने अपने बैकलैस अंदाज से अपनी तरफ खींच लिया। जैसे ही ये हसीना रेड कार्पेट पर पहुंची तो हर किसी की नजरें सिर्फ और सिर्फ इसी पर थम गईं।

दरअसल, इस हसीना ने काफी बोल्ड अंदाज में शिरकत की थी। इसके साथ ही पूरी की पूरी बैकलैस ड्रेस में हसीना की कमर से किसी की नजरें हटने का नाम ही नहीं ले रही थीं। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस हसीना को लेकर एक कॉम्पीटिशन सा शुरू हो गया है। तमाम लोग इस हसीना के पीछे से वीडियो क्लिप्स शेयर कर रहे हैं और नाम बताने और पहचानने का चैलेंज दे रहे हैं।

जैसे ही इस हसीना को पहचानने का कॉम्पीटिशन शुरू हुआ तो कमेंट सेक्शन में ऐसे ऐसे कमेंट आ रहे हैं कि आप अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे। मजेदार कमेंट करते हुए कोई इस हसीना के फैशन सेंस को देखकर रणवीर सिंह बता रहा है तो कोई उर्फी जावेद। इतना ही नहीं एक शख्स तो इसे जया बच्चन बता रहे हैं।

आगर आप अभी इस हसीना को नहीं पहचान पाए तो आपको बता दें कि ये राशी खन्ना हैं। बैकलैस हुडी लुक में राशी खन्ना ने अपने कातिल लुक से हर किसी का अटेंशन ग्रैब कर लिया है। इसके साथ ही राशी ने अपने इस लुक की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।

बोल्डनेस की बात करें तो तो वह लगातार ऐसे लुक्स से सोशल मीडिया पर कहर ढाती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनका कहर जारी रहता है और लोग एक झलक देखकर ही दीवाने हो जाते हैं। इन तस्वीरों पर भी हार्ट और फायर इमोजी की भरमार है। वर्कफ्रंट पर वो लगातार साउथ की प्रोजेक्ट कर रही हैं और इस साल भी कुछ बड़े धमाके करने के लिए तैयार हैं।

Read more about: rashi khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X