कैटरीना के नखरे...दीपिका को हटाओ...मेरी 'बेस्ट फ्रेंड' को लाओ !
हाल ही में दीपिका और कटरीना की कोल्ड वॉर फिर से दिखाई दी है। जिसके चलते कैटरीना ने दीपिका के साथ एक ही फिल्म में काम करने से मना कर दिया है।
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के बीच पर्सनल कोल्ड वॉर अब प्रोफेशन लाइफ में भी दिखाई देने लगा है। हाल ही में दोनों को एक फिल्म में साथ देखे जाने की खबरें आ रही थीं। जिसके बाद अब एक और चौंकाने वाली खबर आई है। बताया जा रहा है कि शाहरुख की फिल्म द ड्वार्फ में कैटरीना के कहने के बाद दीपिका को रिप्लेस किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि दीपिका को कैटरीना की दोस्त रिप्लेस कर सकती हैं। निर्देशक आनंद एल राय की इस फिल्म में कटरीना और दीपिका को लेकर सभी तरह की तैयारी हो चुकी थी। वहीं तैयारियों के बाद कैटरीना का कहना है कि वे दीपिका के साथ कमफर्टेबल नहीं हैं।

बता दें कि इस फिल्म के लिए दीपिका को पहले ही फाइनलाइज कर लिया गया था। कैटरीना ने इस फिल्म के लिए हां कहने में काफी वक्त लगाया था। वहीं अब उनकी डिमांड है कि वे दीपिका के साथ काम नहीं कर पाएंगी। आगे की स्लाइड में देखें दीपिका को कौन सी एक्ट्रेस करेंगी रिप्लेस-


Click it and Unblock the Notifications