फिर से जालीदार ट्रांसपेरेंट कपड़े पहन पूनम पांडे ने मचाया गदर, फैंस बोल उठे 'उफ्फ'!

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और बिकिनी मॉडल पूनम पांडे को चर्चा में रहना खूब आता है। पिछले कई दिनों से पूनम पांडे अपनी हॉट फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही हैं। इन फोटोज में वे ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही है और उन्होंने ब्लैक जालीदार टॉप और स्टॉकिंग्स भी पहने हुए हैं। इस फोटोशूट की फोटोज वे लगातार अलग-अलग दिन पोस्ट कर आ रही हैं।
हाल ही में जब उन्होंने एक फोटो पोस्ट की थी तो उस पर लिखा था कि जब लिप्स शांत होते हैं तो आंखें शोर करती हैं। वही एक बार फिर से उन्होंने इसी फोटोशूट की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है और उसे शेयर करते हुए कमेंट किया है किसस। इस फोटो में वे दरवाजे की तरफ मादक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
पूनम पांडे ने इस पूरे फोटोशूट में बाल खुले हुए हैं और हाई हील्स के बूट पहने हुए हैं। पूनम का ये पूरा फोटोशूट फैंस को खूब पसंद आ रहा है और इस पर वे खूब कमेंट्स और लाइक्स की बौछार कर रहे हैं। यहां तक कि वेरीफाईड अकाउंट भी पूनम की इन फोटोज पर खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ पूनम पांडे ने ट्रेंडिंग रील बनाते हुए एक अन्य वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे 'तुम तुम' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में पूनम पांडे ने पिंक कलर की नी-लेंथ ट्राउजर और स्लीवलेस क्रॉप टॉप पहना हुआ है। खुले हुए बालों में 'ENEMY' साउथ फिल्म के सॉन्ग में पूनम हॉट लग रही हैं और ये खूब वायरल हो रहा है। पूनम की इस डांस वीडियो पर टीवी एक्ट्रेस सारा खान भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाई और उन्होंने पूनम के हॉट वीडियो पर उन्हें फायर इमोजी दिए हैं।
बहरहाल, पूनम पांडे आज सोशल मीडिया की वो हस्ती है जिनकी फोटोज का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। पूनम अक्सर बिकिनी फोटोशूट के अलावा अपने फ्रेंड्स के साथ पार्टी करती हुई तो कभी ट्रेवल करती फोटोज भी पोस्ट करती है। कुछ समय पहले ही पूनम पांडे अपनी फ्रेंड्स के साथ बाली में धूम मचाती नजर आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications