राहुल खन्ना को भी चाहिए सिक्स पैक एब्स
शाहरुख खान, आमिर खान के बाद अब राहुल खन्ना भी उनसे हाथ मिलाने जा रहे हैं। जी नहीं, ऐसा बिल्कुल न सोचें कि वह उनके साथ कोई फिल्म करने जा रहे हैं बल्कि उनके नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने भी सिक्स पैक ऐब्स बनाने की तैयारी कर ली है।
साजिद खान की फिल्म हाउसफुल 2 में राहुल खन्ना नजर आ सकते हैं और वे हाउसफुल 2 के लिए सिक्स पैक एब्स में नजर आयेंगे। इससे पहले तक राहुल ने हमेशा गंभीर किरदार निभाये हैं और अब राहुल सिक्स पैक एब्स के साथ हाउसफुल में दर्शकों को हंसाते नजर आयेंगे।
सूत्रों की मानें तो राहुल खन्ना अपने आप पर बहुत काम कर रहे हैं और इसे पूरी तरह से गंभीरता से ले रहे हैं। आखिर कौन नहीं चाहता उसकी बॉडी भी आमिर और सलमान जैसी नजर आए। अब देखना यह है कि राहुल अपने इस नये अवतार से दर्शकों को किस हद तक लुभा पायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications