अब ये एक्टर बनना चाहते हैं डायरेक्टर लेकिन फिल्म को नहीं मिल रहे प्रोड्यूसर
इमरान खान डायरेक्टर बनना चाहते हैं लेकिन वो जिस फिल्म को डायरेक्ट करना चाहते हैं लेकिन फिल्म के एक अलग ही मुसीबत खड़ी हो गई है।
एक्टर इमरान खान की जब जाने तू या जाने ना आई थी हर कोई उनकी तुलना रणबीर कपूर से करने लगा था और सबको ये लगता था कि वो लंबे रेस के घोड़े बनेंगे। उनकी कई फिल्में आई लेकिन उनकी फिल्मों को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। पिछले कुछ समय से वो फिल्मों से दूर हैं।
अब इमरान खान फिल्मों में एक्टिंग नहीं बल्कि डायरेक्टर बन वापसी करना चाहते हैं । इसमें कोई बुरी बात भी नहीं है कि वो फिल्म डायरेक्ट करना चाहते हैं। कई ऐसे स्टार हैं जो डायरेक्टर बनना चाहते हैं। लेकिन इमरान खान जिस फिल्म को डायरेक्ट करना चाहते हैं उसे कोई प्रोड्यूसर नहीं मिल रहा।

ऐसा कहा जा रहा है कि इमरान खान नीरजा के प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर से भी मिले लेकिन उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। इसके बाद एक और प्रोड्यूसर ने उन्हें स्क्रिप्ट को मजबूत करने की सलाह दी है तभी वो फिल्म के बारे में सोचेंगे।
हम तो यही चाहेंगे कि इमरान खान को एक प्रोड्यूसर मिल जाए ताकि वो इंडस्ट्री में वापसी कर सकें। चाहे वो डायरेक्टर या एक्टर कुछ भी बनकर वापसी करें फैन्स तो खुश ही होंगे।


Click it and Unblock the Notifications