अभिनेता अक्षय खन्ना ने राजनेता को जड़ा थप्पड़

लेकिन अक्षय खन्ना की फिल्म की कहानी पहले ही लिखी जा चुकी थी लेकिन यह और बात है कि तमाचे की गूंज सियासी गलियारों में फिल्म बनने से पहले गूंज उठी। आपको बता दें रूमी जाफरी की आने वाली फिल्म 'गली गली में' अक्षय खन्ना एक ऐसे युवक का किरदार निभा रहे हें जो देश के भ्रष्ट तंत्र की वजह से अवसाद ग्रसित हो चुका है।
उसके अंदर सिस्टम के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा भरा हुआ है। वो टैलेंटड होने के बाद भी तरक्की नहीं कर पाता है, जिसके पीछे कुछ राजनेता होते हैं, इसलिए एक दिन गुस्से में आकर वो भरे चौराहे पर एक राजनेता को थप्पड़ रसीद कर देता है।
यह पूरा किस्सा शरद पवार के घटनाक्रम से मिलता जुलता है लेकिन फिल्म की निर्देशिका का कहना है उन्होंने इस शॉट के बारे में तीन महीने सोच लिया था। मेरी फिल्म की कहानी और पवार जी की घटना से कोई लेना-देना नहीं है। ये महज संयोग है जो कि घट गया।


Click it and Unblock the Notifications