इस सुपरस्टार कपल के बीच नहीं चल रहा सब कुछ ठीक, क्या हो गया ब्रेकअप?

Leander Paes, kim sharma

Superstar couple break up rumors: बॉलीवुड के चर्चित कपल में शुमार किम शर्मा और लिएंडर पेस के बीच ऐसा लग रहा है कि, सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। किम शर्मा अपनी लव लाइफ की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से दोनों के ब्रेकअप की खबरें लगातार आ रही हैं जिस वजह से दोनों खबरों में बने हुए हैं।

ई टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो लिएंडर पेस और किम शर्मा के रिलेशनशिप में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों जल्द ही अलग होने का फैसला ले सकते हैं। इन बातों को अधिक बल तब मिला जब, अपनी रिलेशनशिप की दूसरी एनिवर्सरी के मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं डाला।

वहीं, पिछले साल पहली एनिवर्सरी के मौके पर लिएंडर पेस ने किम शर्मा के साथ तस्वीरें शेयर कर उन पर जमकर प्यार लुटाया था। साथ ही अलाना पांडे की शादी में भी किम शर्मा अकेले ही स्पॉट की गई थी जिसके बाद लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि लिएंडर पेस और किम शर्मा का खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है।

आधिकारिक पुष्टि नहीं

आधिकारिक पुष्टि नहीं

हालांकि, इस कपल ने अब तक ब्रेकअप की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन दोनों के बीच की दिख रही दूरियों के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही सच्चाई भी लोगों के सामने आ सकती है।

हर्षवर्धन राणे के साथ था अफेयर

हर्षवर्धन राणे के साथ था अफेयर

लिएंडर पेस के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले किम शर्मा का नाम अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ जुड़ा था। सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया था। किम शर्मा लंबे अरसे तक क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।

लिएंडर पेस की लव लाइफ

लिएंडर पेस की लव लाइफ

लिएंडर पेस की बात करें तो उनका नाम भी किम शर्मा से पहले अभिनेत्री महिमा चौधरी, रिया पिल्लई के अलावा जूनियर टेनिस प्लेयर तन्वी शाह के साथ जुड़ चुका है। किम शर्मा और लिएंडर पेस को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया जा चुका है लेकिन, पिछले कुछ समय से ये कपल अलग-अलग ही स्पॉट किए जा रहे हैं।

Read more about: kim sharma leander paes bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X