अक्षय कुमार ने 'गोरखा' फिल्म से किया किनारा, सामने आई बड़ी वजह

अक्टूबर 2021 में अक्षय कुमार ने 'गोरखा' फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म को प्रोड्यूस आनंद एल राय थे और इसमें अक्षय कुमार मेजर जनरल इयान कार्डोजो की भूमिका में नजर आने वाले थे जो गोरखा रेजिमेंट के वार हीरो के रूप में गिने जाते हैं। लेकिन, अब ऐसा लग रहा है कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म से खुद को किनारे कर लिया है।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की कहानी की प्रमाणिकता पर सवाल उठने के बाद अक्षय ने इस प्रोजेक्ट से हाथ पीछे खींच लिए। दरअसल, मेजर कार्डोजी के साथ युद्ध में शामिल रहे कुछ यूनिट मेंबर्स ने उनकी घटनाओं के कुछ संस्मरण पर सवाल उठाए हैं। अक्षय कुमार सेना का बहुत सम्मान करते हैं इसलिए वो किसी भी ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनना चाहते जिसमें शक की कोई भी गुंजाइश हो।
कहा जाता है कि, 1971 के युद्ध के अनुसार जनरल इयान कार्डोजी का एक पैर लैंड माइन पर पड़ गया था। इसके बाद उन्होंने अपने पैर काट लिए थे और कई लोगों की जान बचाई थी। अक्षय कुमार भी जोर शोर से इस फिल्म की तैयारियों में लगे हुए थे। फिल्म का फर्स्ट लुक तक रिलीज कर दिया गया था लेकिन, फिलहाल यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है।
वहीं, अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षय कुमार की राम सेतु रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार फिलहाल 'सेल्फी' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक राज मेहता हैं। राज मेहता पहले भी अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज बना चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications