शाहिद और प्रियंका हुए घायल

प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर विशाल भारद्वाज की फिल्म कमीने की शूटिंग कर रहे थे। जिसमें प्रियंका और शाहिद को बाईक चलाकर सीन देने थे। सब कुछ सही चल रहा था लेकिन बाईक के पहिये गीली मिट्टी से सने हुए थे और फिसलन के कारण प्रियंका अपना संतुलन खो बैठी और बाईक को संभाल नहीं पाई।
नतीजा यह रहा कि बाईक जोर की आवाज करते हुए गिर गई और इसके साथ ही शाहिद और प्रियंका ने भी जबरदस्त पटखनी खाई। हालांकि शाहिद भाग्यशाली रहे और उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन बेचारी प्रियंका के खूबसूरत तन में जरुर चोट लग गई।


Click it and Unblock the Notifications