Opps.. इस नाम के आगे शाहरूख खान भी पड़े फीके!
[गपशप] शाहरूख खान बॉलीवुड के ऐसे नाम हैं, जिन्होंने दशकों से करोड़ों फैंस के दिलों पर राज किया है। लेकिन अचानक लगता है कि कोई ऐसा है जो किंग खान से भी ज्यादा लोकप्रिय है। जिसकी पॉपुलैरिटी ने महज चंद महीनों में शाहरूख खान को भी पीछे छोड़ दिया।

अरे..एक मिनट..यहां हम किसी नए फिल्मी सुरस्टार की बात नहीं कर रहे। बल्कि यहां बात हो रही है शाहरूख जूनियर की। जी हां, वो नाम जिसके सामने शाहरूख की फीके पड़ गए हैं, वो है अबराम।
जानिए शाहरूख ने अबराम को IPL के दौरान क्या समझाया!
आईपीएल 8 के पहले मैच के दौरान शाहरूख अबराम को लेकर स्टेडियम क्या पहुंचे, अबराम सुपरस्टार बन गए। दर्शकों का ध्यान मैच पर कम अबराम पर ज्यादा था। इतना ही नहीं, बल्कि अबराम ने भी अपने इस पहले मैच को काफी एन्जॉय किया।
इतना ही नहीं, बल्कि मैच के बाद भी कई दिनों तक अबराम की तस्वीरों का बोलबाला रहा। जिसपर हजारों शेयर्स और लाखों लाइक्स मिले। यहां तक की ट्विटर पर भी ''अबराम इन इडेन'' ट्रैंड पर रहा। लिहाजा, इन बातों को देखकर यही लगता है कि बेटा पापा से भी चार कदम आगे है। इन 5 दिनों में शाहरूख की पॉपुलैरिटी के कहीं आगे अबराम रहे। है कि नहीं......


Click it and Unblock the Notifications


