..................... Abram Khan is angry at paparazzi for clicking his pictures - Hindi Filmibeat

वायरल वीडियो: फोटोग्राफर्स पर फूटा शाहरूख के बेट अबराम का गुस्सा, चीखकर कहा - No Pictures

एक समय था जब शाहरूख खान के बेटे अबराम को मीडिया से बड़ा प्यार था। पाप्पाराज़ी यानि कि अपने इर्द गिर्द कैमरा लिए फोटोग्राफर्स को देखकर वो खुश हो जाते थे और पोज़ भी करते थे। हाल ही में आराध्या बच्चन की पार्टी से लौट रहे अबराम की फोटो लेने के लिए फोटोग्राफर्स चिल्लाने लगे।

हालांकि उनके बॉडीगार्ड उन्हें बिल्कुल छिपाकर गाड़ी तक ले जा रहे थे। साथ में थीं शाहरूख खान की मैनेजर पूजा डडलानी। जैसे ही अबराम गाड़ी में बैठे, उन्होंने फोटोग्राफर्स की तरफ चिल्लाते हुए गुस्से में कहा No Pictures. पूजा तुरंत अबराम को शांत करने लगी और गार्ड को गेट बंद करने के लिए कहा।

abram-khan-is-angry-at-paparazzi-clicking-his-pictures

अब अबराम किस बात से गुस्सा थे पता नहीं। लेकिन हां, फिलहाल इस वक्त घर में वो अकेले हैं। उनके मम्मी पापा और दीदी एक साथ न्यूयॉर्क सिटी में हैं। शायद इसलिए, अबराम आराध्या बच्चन की बर्थडे पार्टी में भी काफी उखड़े उखड़े से नज़र आए। वहीं इस पार्टी में अमिताभ बच्चन से मिलते हुए उनकी एक तस्वीर वायरल हुई।

अमिताभ बच्चन ने ये तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि अबराम को लगता है कि मैं उसके पापा का पापा हूं और इसलिए वो बेहिचक जानना चाहता है कि उसके दादाजी उसके साथ क्यों नहीं रहते। शाहरूख ने भी इस बात का जवाब ट्विटर पर देते हुए कहा था कि शनिवार को आया करिए सर, उसके साथ थोड़ा खेल लीजिए। उसके बाद बहुत अच्छे गेम्स हैं उसके आईपैड पर।

वैसे अबराम के अलावा देखिए, बॉलीवुड के चहेते नन्हें स्टार्स की कुछ तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X