अभिषेक बच्चन हुए फिर घायल, काम पर पड़ सकता है असर!

Abhishek Bachchan
बोल बच्चन की शूटिंग के दौरान ऐसा दूसरी बार हुआ है जब अभिषेक बच्चन घायल हुए हैं। इस बार उनकी उंगली में क्रिकेट का बॉल लग जाने के कारण हेयर लाइन फ्रेक्चर आ गया है।

इससे पहले इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें आंख के पास चोट लग चुकी है जिसके कारण उन्हे छः टांके भी लग चुके हैं। चोट के बाद अभिषेक शुटिंग छोड़ मुम्बई आराम करने चले गये थे। इन दिनों जूनियर बच्चन बोल बच्चन, और प्लेयर की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं ये दोनों ही फिल्में 2012 में आने वाली हैं।

चोट लगने की वजह से हो सकता है कि अभिषेक कुछ दिन आराम करना चाहें, तो जाहिर सी बात है की फिल्मों की शूटिंग पर छोटे बच्चन कम ध्यान दे पाएं। इसके अलावा हम आपको बता दें कि नवम्बर से अभिषेक धूम 3 की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। इसके अलावा नवंबर में वो पापा भी बनने वाले हैं जिसके कारण वो नवम्बर में कुछ दिन की छुट्टी भी ले सकते हैं।

इन दिनों बच्चन परिवार के ग्रह कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं अभिषेक को दो बार चोट लग चुकी है और उनके पिता अमिताभ बच्चन को भी उनकी फिल्म डिपार्टमेंट की शूटिंग के दौरान चोट लगी जिसके कारण उन्हें भी पसली में हेयर लाइन फैक्चर आ गया है। हम तो यही दुआ करेंगे कि घर में आने वाले नन्हें मेहमान का स्वागत करने के लिए ये दोनों बच्चन जल्द ही ठीक हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X