अभिषेक की होगी सर्जरी, अमिताभ ने कहा ठीक होने में वक्त लगेगा

अमिताभ बच्चन ने यह बात अपने ट्वीटर पर भी पोस्ट किया है कि अभिषेक को शूटिंग के दौरान चोट आयी है और आंख के पास 6 टांके भी लगे हैं। टांके सुखने में थोड़ा वक्त तो लगेगा लेकिन वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
हो सकता है चेहरे पर लगे दाग को मिटाने के लिए टांके सुख जाने के बाद वो छोटी सी सर्जरी भी करवा ले ताकि जल्द ही चेहरा फिर से पहले जैसा हो जाए।
हम आपको बता दें कि बुधवार को बोल बच्चन' की शूटिंग चल रही थी कि तभी जूनियर बच्चन अचानक ही मुंह के बल गिरे जिससे दायीं आंख के ऊपर चोट लगी और खून बहने लगा। फिर उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने छह टांके लगाए।
abhishek bachchan accident amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन ट्विटर दुर्घटना बॉलीवुड bollywood twitter


Click it and Unblock the Notifications