अभिषेक ने कहा 'मैं शर्मिंदा था'
'खेलें हम जी जान से' में अभिषेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुर्जेय सेन बने हैं। अभिषेक बताते हैं कि जिस समय उनके पास इस फिल्म का प्रस्ताव आया , उन्हे काफी शर्मिंदिगी हुई क्योंकि उन्हे इस ऐतिहासिक विद्रोह की बिल्कुल जानकारी नहीं थी। अभिषेक ने बताया "मैं शर्मिदा था क्योंकि एक भारतीय नागरिक होने के बाद भी मुझे सुर्जेय सेन, चटगांव विद्रोह और हमारी स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के विषय में जानकारी नहीं थी। मुझे लगा कि इस कहानी को व्यापक रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए।"
यह फिल्म पत्रकार माणिनी चटर्जी की किताब 'डू एंड डाई: द चटगांव अपराइजिंग 1930-34' पर आधारित है, जिसमें चटगांव में ब्रिटिशों के खिलाफ हुई क्रांति की कहानी है। चटगांव अविभाजित बंगाल का एक जिला है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने भी अभिनय किया है। अभिषेक कहते हैं कि यह फिल्म चटगांव विद्रोह में शामिल लोगों को एक श्रद्धांजलि है।
उन्होंने कहा, "मैंने 'खेलें हम जी जान से' में अभिनय इसलिए किया क्योंकि मैं हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देना चाहता था। चटगांव विद्रोह के विषय में लोगों को बहुत कम जानकारी है और जब मुझे इस संबंध में पता चला तो मुझे लगा कि लोगों को इस कहानी के संबंध में बताना चाहिए। यह फिल्म इस क्रांति में शामिल हुए कुछ महान लोगों को आशुतोष और मेरी ओर से श्रद्धांजलि देने का छोटा सा माध्यम है।"


Click it and Unblock the Notifications
