अभिषेक के लिए हलवा है एंकरिंग

कलर्स चैनल के रियलिटी शो 'नेशनल बिगो नाइट' के एंकर अभिषेक बच्चन हैं। अभिषेक कहते हैं कि इस शो की एंकरिंग करने के बाद उन्हें पता चला कि यह काम अभिनय की तुलना में आसान है।
अभिषेक ने कहा, "एंकरिंग करना आसान है क्योंकि इसके साथ-साथ कई चीजें चलती रहती है। यहां आपको केवल खुद पर ध्यान देना होता है।" उन्होंने कहा कि 'नेशनल बिगो नाइट' को दर्शक पसंद कर रहे हैं और यही उनकी सफलता है। अभिषेक के मुताबिक आजकल लोगों तक पहुंचने का सबसे सशक्त माध्यम टेलीविजन है। अगर हमे दर्शकों से मिलना है तो सबसे आसान तरीका है टेलीविजन पर आना।
लगता है बापू जी आजकल अपने बेटे को आम जनता से जुड़ने के फायदे समझा रहे हैं। आब जब अभि के करियर की नैया खुद बिग बी ने संभाल रखी है तो बिंगो नाइट को सफल होने से कौन रोक सकता है।
abhishek bachchan amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन चैनल टेलीविजन नेशनल बिंगो नाइट channel national bingo night telivision


Click it and Unblock the Notifications