'बिंगो' के लिए टाइम नहीं
लगता है अभि भैया ने पिता जी की देखा-देखी टीवी पर उतरने का प्लान तो कर लिया, पर उसकी तैयारी ठीक तरह से नहीं कर पाए। गेम शो 'बिंगो' कलर्स पर शनिवार से शुरू होना था। लेकिन शो के पहले एपिसोड की शूटिंग के लिए जूनियर बच्चन और बिग बी दोनों के पास टाइम नहीं था। बिग बी को तो छोड़िए पर अभि भैया तो इस शो के एंकर हैं। इसके बाद भी उन के पास शो की शूटिंग के लिए टाइम नहीं था।
बच्चन फैमिली के इस रंग-ढंग ने कलर्स की बिंगो टीम के पहले ही दिन पसीने छुड़ा दिए। खैर जैसे-तैसे दोनों बाप-बेटे ने टाइम निकाला। तब कहीं जा कर शो के पहले एपिसोड की शूटिंग अंतिम क्षणों में पूरी हो पायी। बिंगो के पहले एपिसोड में बिग बी भी जूनियर बच्चन के साथ नजर आएंगे।
लगता है अमिताभ ने सोच लिया है कि फिल्म इंडस्ट्री से जाने से पहले वह अभिषेक को अपनी एक्टिंग के वारिस के रूप में दर्शकों के बीच स्थापित कर के ही दम लेंगे। पा अगर इतने प्रोफेशनल टिप्स अपने लाड़ले अभि को दे ही रहे हैं तो प्रोफेशन में पंक्चुअल होने की नसीहत भी दे ही देनी चाहिए।
abishek bachchan amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन कलर्स टेलीविजन रण colors rann telivision


Click it and Unblock the Notifications
