अभि ने ऐश को तेल भेंट किया
सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन सचमुच इस बार की दीवाली में अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को तोहफे में कई प्रकार के तेल उपहार में दिए है।
अभिषेक को तेल देने काम मन तब हुआ जब हाल ही में ऐश एक स्पा में गई थी वहां उनके चेहरे पर प्राकृतिक तेलों का इस्तेमाल किया गया जिससे उनके चेहरे पहले से कहीं ज्यादा निखार आ गया। ऐश के चेहरे पर आए निखार से अभि की आंखे उन पर आकर टिक गई।
तब से अभि ने सोच लिया की इस दीवाली पर ऐश को कई तरह के तेल दिए जाएंगे। अभि ने कई प्रकार के तेल मंगवाए जिसमें पचौली तेल, ग्रेनियम तेल और आरेंज तेल के नाम शामिल है।
ऐश इस तोहफे से काफी खुश हो गईं। अब उन्हें स्पा में जाने की बजाय घर में ही तेल मिल गया।


Click it and Unblock the Notifications