समलैंगिक भी मनुष्य होते हैं : अभिषेक

By Staff

Abhishek Bachchan
हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'दोस्ताना' में समलैंगिक होने का दिखावा करने वाले व्यक्ति का किरदार निभाने वाले अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि समलैंगिक भी एक आम इंसान की तरह होते हैं।

अभिषेक ने कहा, "पर्दे पर समलैंगिक की तरह पेश किए जाने से मुझे खुशी है और इसका गर्व भी है। मेरा मानना है कि समलैंगिक भी एक आम इंसान होता है।"

अभिषेक ने कहा कि 'दोस्ताना' पूरी तरह समलैंगिकों पर आधारित फिल्म नहीं थी। उन्होंने कहा, "यह एक हास्य प्रधान फिल्म थी। मेरा पूरा परिवार इस फिल्म से खुश है। आखिर ऐसी फिल्म को कौन पसंद नहीं करेगा।"

अभिषेक ने कहा कि ऐश्वर्या राय को भी 'दोस्ताना' फिल्म काफी पसंद आई। उन्होंने कहा, "सरकार राज के बाद दोस्ताना इस वर्ष की मेरी दूसरी सफल फिल्म है।"

इस फिल्‍म के बाद समलैंगिको की आवाज प्रखर हुयी है। कई लोगो ने खुले आम अपने समलैंगिक होने की बात स्‍वीकारी। हालीवुड फिल्‍मो मे इस तरह के विषयों पर फिल्‍में बनती रही है।

फिल्‍म ब्रोकबैक माउन्‍टेन इसी श्रंखला की फिल्‍म थी जो सफल फिल्‍मो मे रही थी। हालांकि फिल्‍म 'दोस्‍ताना' पूरी तरह इस मुददे पर केद्रित नही है।

पर फिर भी इस फिल्‍म ने समलैंगिको को सामान्‍य इंसान के बतौर पेश करने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X