..................... Abhishek Bachchan cnacel his leave | ऐश पर नहीं धूम 3 पर ध्यान देंगे अभिषेक - Hindi Filmibeat

ऐश पर नहीं धूम 3 पर ध्यान देंगे अभिषेक

Abhishek Bachchan
बॉलीवुड में बच्चन परिवार का हर सदस्य नन्हे मेहमान के आने की तैयारी में व्यस्त है। हर कोई चाहता है जब ऐश्वर्या की डिलीवरी हो तब सारे घर वाले एक साथ रहे। लेकिन अब शायद ही ऐसा हो। जी हां हम आपको बता दें की बच्चन बहू नवंबर में ही मम्मी बनने वाली है लेकिन धूम 3 के चलते अभिषेक बच्चन को अपना ध्यान ऐश से हटाकर काम पर लगाना होगा।

अभिषेक बच्चन ने यशराज फिल्म 'धूम 3' की शूटिंग पोस्टपोन करने की गुजारिश की थी। लेकिन आमिर खान के चलते अभि ने अपनी छुट्टी कैंसल कर दी है। पहले से ही यह बात तय थी कि फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू हो जाएगी। लेकिन ऐश के कारण अभिषेक दो वीक की लीव चाहते थे, ताकि वो अपना कुछ समय ऐश और आने वाले सबसे छोटे बच्चन के साथ बीता सके।

वैसे तो डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने भी शूटिंग पोस्टपोन करने की बात पर विचार कर लिया था लेकिन आमिर के चलते डेट पोस्टपोन करना पॉसिबल नहीं हुआ। आमिर साल में एक ही फिल्म करते हैं और उन्होंने फिल्म की डेट्स बहुत पहले ही फाइनल कर दी थी। फिल्म को प्रोड्यूसर को कोई प्रॉबलम ना हो इसके चलते छोटे बच्चन ने शूट के लिए हां कह दिया।

इस फिल्म में आमिर खान, अभिषेक बच्चन के साथ उदय चोपड़ा भी हैं, माना जा रहा है कि यह फिल्म दिसंबर तक पर्दे पर आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X