''मैं ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ ROMANTIC फिल्म करना चाहता हूं....''
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। लेकिन हाल ही में जब अभिषेक बच्चन के साथ पूछा गया कि वे ऐश्वर्या के साथ कैसी फिल्म करना चाहते हैं तो जूनियर बच्चन ने कहा - रोमांटिक- कॉमेडी.. (RomCom)
हम्म.. वैसे बॉलीवुड के इस सुपरस्टार कपल ने कई फिल्में साथ की हैं। जिनमें से कुछ सुपरहिट रही तो कुछ औंधे मुंह गिरी। लेकिन आज भी निर्देशक इन्हें साथ लेना चाहते हैं। अवार्ड फंक्शन हो या बॉलीवुड पार्टी, ये कपल शानदार लगती है।
#INSULT: ऐश्वर्या राय ने किया शुरूआत.. सलमान खान तक पहुंच गई बात!
हाल ही में सरबजीत के प्रीमियर के दौरान ऐश- अभिषेक के बीच अनबन की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी। लेकिन दोनों ने मीडिया रिपोर्ट्स की परवाह ना करते हुए एक दूसरे का साथ दिया। ऐश की पर्पल लिपस्टिक कंट्रोवर्सी हो या सरबजीत.. अभिषेक हमेशा ऐश के साथ नजर आए हैं।
बहरहाल, यदि यह जोड़ी एक बार फिर साथ आती है तो कोई शक नहीं फैंस काफी उत्साहित होंगे। तो अभिषेक- ऐश्वर्या को आप कैसी फिल्म में साथ देखना चाहते हैं? नीचे दिए कमेंट बॉक्स में लिखें-
यहां देंखे ऐश- अभिषेक की फिल्मों का साथ-


Click it and Unblock the Notifications

