अभिषेक ने चुराई सलमान की प्रेमिका

abhishek-bachchan-salman-khan
लगता है जूनियर बी यानी अभिषेक बच्चन सलमान को चिढ़ाने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं। तभी तो रीयल लाईफ में अभिषेक, सलमान की प्रेमिका ऐश्वर्या को तो अपनी धर्मपत्नी बना ही चुके हैं, और अब वो रील लाईफ में भी उनकी प्रेमिका को हथियाने में जुटे हैं।

खबर हैं कि अब्बास मस्तान की आने वाली फिल्म 'इटेलियन जॉब' के रिमेक में अभिषेक की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा होंगी। जो कि बॉलीवुड में सलमान के साथ 'दबंग' फिल्म के जरिये एंट्री करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि अभिषेक के ही कहने पर अब्बास ने सोनाक्षी को लेने की बात सोची है।

देखें : दबंग की तस्वीरे

वैसे आपको बता दें कि अभी तक सोनाक्षी ने सलमान कैंप को छोड़कर कोई और कैंप की ओर रूख नहीं किया है ऐसा कहा जा रहा था लेकिन जब बात छोटे बच्चन की हो तो अच्छे-अच्छों का दिल डोल जाता है। तो फिर सोनाक्षी क्या चीज है? कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि सल्लू मियां को इस बार भी बच्चन ने करारा झटका दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X