अभिषेक नहीं चाहते आराध्या फिल्मी करियर अपनाएं!

बॉलीवुड के अधिकर एक्टर-एक्ट्रेस अपने बच्चों को फिल्मी लाईन ही दिखाते हैं लेकिन अधिकतर देखने को मिला है कि लोग अपने बेटों को तो एक्टर बनाने के लिए लॉंच करते हैं लेकिन अपनी बेटियों को एक्टिंग की दुनिया में लाने से झिझकते हैं। बच्चन परिवार में ये परंपरा काफी समय से देखने को मिली है। हाल ही में जब अभिषेक बच्चन से पूछा गया कि आराध्या बच्चन बड़ी होकर कौन सा करियर अपनाएंगी तो अभिषेक ने कहा कि ये आराध्या पर निर्भर करता है कि वो बड़ी होकर क्या बनना चाहती हैं। लेकिन अभिषेक ने एक बार भी आराध्या के लिए फिल्मी करियर चुनने की बात के बारे में कुछ नहीं कहा।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या अभ पूरे 14 महीने की हो गयी हैं और उनकी झलक देखने को लोग आज भी बेताब रहते हैं। आराध्या से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी को लेकर भी लोग बहुत उत्सुक रहते हैं। अब लोग ये भी जानना चाहते हैं कि अमिताभ की पोती और अभिषेक की बेटी बड़ी होकर क्या बनेंगी। अभिषेक ने सबसे कहा कि ये आराध्या का फैसला होगा। लेकिन अगर गौर किया जाए तो बच्चन फैमिली से जुड़ी लड़कियां फिल्मी दुनिया से अधिकतर दूर ही देखी गयी हैं। अमिताभ बच्चन से शादी के बाद जया बच्चन ने फिल्म करियर से मुंह मोड़ लिया और अभिषेक से शादी के बाद ऐश्वर्या राय भी फिल्मी करियर से काफी दूरियां बनाकर चलने लगीं।

जहां तक बेटियों की बात है तो अमिताभ की बेटी श्वेता कभी भी फिल्मों में नज़र नहीं आईं। ना ही श्वेता ने कभी भी फिल्मी करियर के बारे में सोचा। अब लोगों का कहना है कि शायद अभिषेक भी अपनी बेटी यानी आराध्या को फिल्मों से दूर रखना चाहते हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी बेटी को हमेशा मीडिया से दूर ही रखने की कोशिश करती हैं। अब हो सकता है कि अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी नन्हीं आराध्या को मीडिया से दूर रखने की कोशिश इसलिए कर रहे हों ताकि अभी से आराध्या कैमरों की चमक से दूर रहें। जैसा कि शाहरुख खान ने अपने बच्चों के साथ किया है। अब देखना ये है कि क्या आराध्या बच्चन फैमिली की पहली बेटी होंगी जो फिल्मों में अपना करियर तलाशेंगी। या फिर आराध्या भी फिल्मी दुनिया से दूर अपना करियर बनाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X