एक बार 'एंग्री यंग मैन' बने अभिषेक..मीडिया पर बरसे
अभिषेक बच्चन खासकर अपने परिवार को लेकर बेहद पॉजेशिव रहते हैं। अगर सोशल मीडिया पर उनके परिवार के बारे में कुछ बोला जाए या छींटाकसी की जाए तो वो पलटकर जरुर जवाब देते हैं। आराध्या के बारे में तो अभिषेक बच्चन ने पहले ही बोला है कि अगर कोई उनके बारे में ट्विटर पर सवाल करेगा तो वो जरुर जवाब देंगे।
अगर सोशल मीडिया से इतर बात करें तो भी अभिषेक बच्चन अपने परिवार को लेकर बेहद कॉन्शियस रहते हैं और साथ ही हर संभव कोशिश करते हैं कि पब्लिक प्लेस पर परिवार को कोई परेशानी नहीं हो। हाल में एक बार फिर ऐसा ही वाक्या देखने को मिला।

दरअसल आराध्या के एनुअल डे पर अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, जया बच्चन और ऐश्वर्या राय की मम्मी वृंदा राय पहुंची थी। आराध्या के ही स्कूल में कई बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे पढ़ते हैं लिहाजा वहां मीडिया मौजूद थी और तस्वीरें ले रही थी। अभिषेक बच्चन जब बाहर निकले तो वो आराध्या और ऐश्वर्या को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आए।
उन्होंने पहले तो कैमरा मैन को प्यार से बोला फिर उनपर बरस पड़े। अभिषेक बच्चन नहीं चाहते थे कि ऐश्वर्या या आराध्या की तस्वीरें ली जाएं।


Click it and Unblock the Notifications