पहले की फिल्म रिजेक्ट..अब इस सुपरस्टार के साथ नजर आएंगे जूनियर बच्चन
पिछले कुछ दिनों से अभिषेक बच्चन जेपी दत्ता की फिल्म पलटन शूटिंग के 24 घंटे पहले छोड़ देने की वजह से सुर्खियों में थे। इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया पाया है। फिलहाल अभिषेक बच्चन अपनी फिल्मों पर ध्यान दे रहे हैं और बॉलीवुड में दमदार फिल्म के साथ एक बार फिर वापसी करना चाहते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शाहिद कपूर की अगली फिल्म रोशनी में अभिषेक बच्चन भी शाहिद के बराबर के दमदार किरदार में नजर आएंगे। फिल्म बिजली विभाग में भ्रष्टाचार पर आधारित है कि कैसे गांवो और शहरों में बिजली चुराए जाते हैं।

फिल्म को शाहिद कपूर ने काफी पहले साइन कर लिया है और अब इसमें अभिषेक बच्चन के होने की भी खबरें आ रही है। फिल्म को टॉयलेट एक प्रेम कथा के डायरेक्टर श्री नारायण सिंह इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications