..................... Abhishek Bachchan may join SPY Universe with Pathaan, Tiger and Kabir as Jay Dixit? - Hindi Filmibeat

SPY Universe- पठान, टाइगर और कबीर के साथ ये स्टार कर सकता है तगड़ा धमाका? जल्द होगा ऐलान!

abhishek bachchan

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स बीते कई महीनों से खबरों में है और चर्चा का विषय है। ऐसा कहा जा रहा है इनकी फिल्में रिलीज के बात काफी बड़े बड़े धमाके करने वाली हैँ। फिलहाल इस लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन शामिल हैं जिन्होने टाइगर सीरीज, पठान और वॉर से धमाका किया है। अब चर्चा है कि यशराज अपनी एक और फिल्म से एक एक्टर लाने वाले हैं। जी हां, खबरें हैं कि अभिनेता अभिषेक बच्चन की एंट्री इस यूनिवर्स में हो सकती है और वो जय दीक्षित के किरदार के साथ दिख सकते हैं।

जी हां, धूम सीरीज का वो मशहूर किरदार जो कि अभिषेक बच्चन पर ही सूट करता है, इसको लेकर चर्चा हैँ। पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि यशराज प्रोडक्शन किसी एक स्पाई फिल्म में अभिषेक बच्चन की एंट्री करवाने वाला है।

हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है और ना ही किसी ने इसपर इशारा दिया है। हालांकि आने वाले समय में क्या होता है वो तो वक्त ही बताएगा।

इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म पठान की रिलीज के बाद खबर सामने आई थी कि आमिर खान यानी कि 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' भी धमाका करते नजर आने वाले हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि यशराज की स्पाई यूनिवर्स फिल्म में नजर आ सकते हैं आमिर खान? इस तरह की अटकलों को फिल्म 'पठान' के पटकथा लेखक अब्बास टायरवाला ने हवा दी है। हालांकि ये सब सच होगा या झूठ.. इसका खुलासा आने वाले समय में हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X