..................... Abhishek Bachchan to do cameo in Desi Magic for Ameesha Patel Because Of Hrithik Roshan - Hindi Filmibeat

Exclusive: रितिक से बदला लेने के लिए अमीषा ने किया अभिषेक का इस्तेमाल!

अपने आप को पूरी तरह से साबित करने में जुटी अमीषा पटेल आप सभी के सामने बतौर निर्माता एक फिल्म लेकर आ रही है जिसका नाम है देसी मैजिक। फिल्म में आज वाले सारे मसाले हैं जिसके बारे में पहले ही अमीषा ने कह रखा है कि लोगो को उनकी फिल्म देखकर अच्छा लगेगा। फिल्म से उनको कोई शिकायत नहीं होगी। फिल्म के लिए रात-दिन एक किये हुए अमीषा फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही है जिसमें वह पहली बार डबल रोल प्ले कर रही हैं।

अमीषा के साथ लेकिन अलग फिल्म से करियर शुरू करने वाले अभिेषेक बच्चन फिल्म में अतिथि भूमिका में दिखायी देंगे। फिल्म के बारे में बात करते हुए अमीषा ने स्वीकारा कि अभिषेक फिल्म में कैमियो रोल करने वाले हैं जो कि फिल्म की कहानी को एक नया मोड़ देगा। वैसे सोचने वाली बात यह है कि अमीषा ने अपनी फिल्म में अभिषेक से कैमियो क्यों कराया? क्यों नहीं रितिक रोशन से करवाया जबकि वह कभी रितिक रोशन की बेहद क्लोज फ्रेंड हुआ करती थीं।

दरअसल शायद रितिक को नीचा दिखाने के लिए अमीषा ने अभिषेक से हेल्प ली है क्योंकि रितिक संग अपना फिल्म करियर शुरू करने वाली और कहो ना प्यार से ...जैसी ब्लॉकब्लास्टर मूवी देने वाली अमीषा को हमेशा इस बात का मलाल रहता है कि उन्हें कहो...में उतना फोकस नहीं किया गया जितना कि रितिक को। रितिक को जानबूझकर फिल्म का क्रेडिट दिया गया औऱ उन्हें इग्नोर किया गया।

जबकि साल 2000 में ही अभिषेक ने भी अपना फिल्मी सफर शुरू किया था फिल्म रिफ्यूजी। फिल्म बुरी तरह से पिट गई और रितिक vs अभिषेक में अभिषेक पिछड़ गये जबकि बाद की फिल्मों मेंअभिषेक ने सफलता प्राप्त की और रितिक का डब्बा गोल हो गया औऱ वह केवल अपने पापा के ही एक्टर बनकर रह गये। शायद वो ही रंजिश अमीषा अब रितिक से निकाल रही है। खैर देखते हैं कि उनकी यह कोशिश क्या रंग लाती है?

फिल्म में अमीषा पटेल के साथ हीरो जायद खान भी नजर आयेंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। इस फिल्म की एक औऱ खास बात यह है कि फिल्म में आपको वह चेहरे नजर आयेंगे जो कि पिछले काफी समय से गुमनामी के अंधेरे में गुम है। हालांकि एक प्रोफेशनल निर्माता की तरह अमीषा अपनी फिल्म की खूबियां लोगों को गिनाने में पीछे नहीं हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या देसी मैजिक से वापस आयेगा अमीषा का मैजिक?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X