'सुपरहीरो' अंदाज में वापसी करेंगे ये स्टार...बैक टू बैक मिली 4 फिल्में!
अभिषेक बच्चन पूरी तरह से धमाकेदार कमबैक के लिए तैयार हैं। उन्होनें इस साल चार फिल्में अपने नाम की हैं।
अभिषेक बच्चन ने का फिल्मी करियर पिछले कुछ समय से पटरी पर नहीं है। उन्हें अधिकतर वही फिल्में मिल रही थी जिसमें उनका सर्पोटिंग कैरेक्टर था। बोल बच्चन से लेकर हैप्पी न्यू ईयर, धूम 3 और हाउसफुल 3 हर फिल्म में मल्टीस्टारर थी या और उनका सर्पोटिंग रोल था।
[इम्तियाज अली फिर लाएंगे दीपिका-रणबीर को एक साथ!]
हाल में एक इंटरव्यू में अभिषेत बच्चन ने कहा था कि वो अब मल्टी स्टारर फिल्में नहीं करेंगे।जी हां अभिषेक बच्चन यही कर भी रहे हैं। उन्होंने इस साल चार फिल्में अपने खाते में की हैं और चारो फिल्मों में उनका लीड रोल है। एक उनके प्रोडक्शन हाउस की फिल्म लेफ्टी है जो Sci Fi है।

इसके अलावा अभिषेक बच्चन निशिकांत कामत की थ्रीलर फिल्म में करने वाले हैं और रोनी स्क्रूवाला की बच्चन सिंह में भी नजर आने वाले हैं। इन तीनों की बात छोड़ दी जाए तो अभिषेक और ऐश्वर्या साथ में एक फिल्म करने वाले हैं जिसके नाम गुलाब जामुन है।
हालांकि गुलाब जामुन की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इन फिल्म पर काम इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा और उम्मीद है कि अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में दमदार वापसी करेंगे और फैन्स को खुश कर देंगे।


Click it and Unblock the Notifications