#PictureShuru: 10 साल बाद बंटी और बबली सीक्वल में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी
अभिषेक बच्चन अब इस समय बिल्कुल फॉर्म में आ चुका है। अनुराग कश्यप की मनमर्ज़ियां के साथ अभिषेक बच्चन वापसी कर रहे हैं। इसके बाद अभिषेक बच्चन, अनुराग कश्यप की गुलाब जामुन में दिखाई देंगे जिसमें उनके साथ ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन दिखाई देंगे। लेकिन अब यशराज फिल्म्स के एक सूत्र की मानें तो आदित्य चोपड़ा बंटी और बबली सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं।
[TRAILER: तापसी पन्नू, विकी कौशल और अभिषेक बच्चन की 'मनमर्जियां']
10 साल बाद, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी एक साथ वापसी करेंगे। और इस फिल्म के लिए दोनों बेहद उत्साहित हैं। दोनों ने साथ में युवा, हम तुम, बस इतना सा ख्वाब है, कभी अलविदा ना कहना जैसी फिल्मों में साथ काम किया है और इस सीक्वल के लिए आदित्य चोपड़ा भी काफी उत्साहित है।गौरतलब है कि बंटी और बबली यशराज फिल्म्स की बेहद चहेती फिल्मों में से एक है।

2005 में आई ये फिल्म एक क्राइम थ्रिलर थी जो उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय का कजरारे का रोमांस भी लोगों को याद रह गया था।
बंटी और बबली एक म्यूज़िकल हिट थी। फिल्म के सारे गाने चार्टबस्टर थे। और अब फिल्म के सीक्वल के लिए आदित्य चोपड़ा को परफेक्ट स्क्रिप्ट मिल चुकी है। हालांकि फिल्म को शाद अली नहीं डायरेक्ट करेंगे लेकिन फिल्म को कौन डायरेक्ट करेगा ये फिलहाल किसी को नहीं पता।
वैसे आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड के आने वाले कुछ बड़े सीक्वल -


Click it and Unblock the Notifications
