अभिषेक और ऐश कर रहे हैं बच्चन 2 की तैयारी
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी बी के नाम की पुष्टी अब तक बच्चन परिवार ने नहीं की है। वैसे मीडिया में ऐसी खबर है कि बेटी बी का नाम 'आराध्या' रखा गया है। लेकिन एक और खबर आ रही है कि अभिषेक और ऐश अब दूसरे बच्चे की भी प्लानिंग कर रहे हैं।
दरअसल बच्चन परिवार के करीबी माने जाने वाले ने एक पॉपुलर मैगजीन के एक कॉलम में लिखा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक दूसरे बच्चे के लिए सीरियस हैं और यह जल्द ही संभव हो सकता है।
सूत्रों की माने तो ऐश्वर्या फिलहाल किसी भी फिल्म को साइन करने में इंट्रस्ट नहीं दिखा रही हैं। इधर फिल्म प्रोड्यूसर ऐश को अपनी फिल्म में साइन करने के लिए तैयार खड़े हैं। लेकिन ऐश हैं कि हां ही नहीं कर रही हैं।
इसी बीच यह खबर आई है कि वह किसी फिल्म में गेस्ट रोल कर सकती हैं क्योंकि ऐसे रोल को करने में ज्यादा वक्त नहीं देना पड़ता। वैसे यह बात चौकाने वाली है कि यह जोड़ी इतनी जल्दी दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहा है। खैर इस खबर के बाद से तो अभिषेक और ऐश के फैन्स को उनके दूसरे बच्चे के आने का इंताजर रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications