'दबंग 2' के लिए दो साल करना होगा इंतजार
अभिनव ने कहा, "यह केवल एक अफवाह है। मैं जानना चाहता हूं कि यदि मैं यह फिल्म नहीं बनाऊंगा तो इसे कौन बनाएगा। मैंने इस सम्बंध में अरबाज खान से भी बात की थी, वह भी नहीं जानते कि इस तरह की अफवाहें कहां से आ रही हैं।" अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि सलमान खान अभिनीत 'दबंग' की अगली कड़ी का निर्देशन अभिनेता-निर्माता अरबाज खान या उनके भाई सोहेल खान करेंगे।
अभिनव ने कहा, "'दबंग' की अगली कड़ी अगले दो साल में बन सकेगी क्योंकि सलमान अभी टेलीविजन कार्यक्रमों और लाइव शो के अलावा दो-तीन फिल्में करने में व्यस्त हैं। एक फिल्म बनाने के लिए आपको समय की आवश्यकता है खासकर प्रमुख अभिनेता के लिए ऐसा जरूरी है और एक से डेढ़ साल पहले ऐसा नहीं हो सकेगा।"
अभिनव ने बताया कि वह 'दबंग 2' से पहले एक और फिल्म बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैंने 'दबंग 2' की पटकथा लिखना शुरू कर दिया है। मैं 'दबंग 2' से पहले एक और फिल्म बना रहा हूं। 'दबंग 2' मेरी दूसरी फिल्म नहीं होगी।"


Click it and Unblock the Notifications
