..................... बाल बाल देखो, हजार बार देखो See hair, again and again - Hindi Filmibeat

बाल बाल देखो, हजार बार देखो

By Staff


गायक अभिजीत ने अपने बाल उगाने के लिए बैंकाक और दुबई में जाकर छह माह तक इलाज करवाया है और अब जाकर उनके सर के खाली हिस्से में बाल उग आये हैं. अभिजीत के सर पर बाल उगने की जानकारी तब मिली जब वे स्टार के वाइस आफ इंडिया में जज के रुप में हिस्सा लेने पहुंचे. वाकई वे अपने उगे हुए बालॉ के साथ बेहद स्मार्ट और कम आयु के नजर आ रहे थे.

अभिजीत का यह नया गेटअप आकर्षित करने वाला है. इसमें किसी को शक नहीं है कि अभिजीत प्राकृतिक रुप से स्मार्ट व्यक्ति हैं लेकिन वे आधा टकले होने के कारण उतने स्मार्ट नहीं दिखाई देते थे जितना कि उन्हें दिखना चाहिए था. अब जबकि उनके सर पर पूरे बाल आ गये हैं और बहुत स्मार्ट दिखाई दे रहे हैं. वैसे भी रेशमिया, सोनू निगम और अदनान सामी जैसे गायक जब हीरो बनकर आ रहे हैं तो भला अभिजीत क्यों न आयें. जबकि अब तो सर पर बाल भी हैं. बाल बाल देखो, हजार बार देखो, यह देखने की चीज है....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X