जीनत के साथ सोना चाहते थे अभिषेक
बालीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन बहुत शर्मीले स्वभाव के माने जाते है। लेकिन फरहान अख्तर के टीवी शो ओए इट्स फ्राइडे में उन्होने अपने बचपन की एक बात बताई कि बचपन से जीनत अमान के प्रति आकर्षित हो गए थे। यहां तक कि वे जीनत के साथ सोने के सपने भी देखते थे।
अभिषेक ने अपने बचपन के आकर्षण को याद करते हुए बताया कि 1983 के दौरान फिल्म महान की शुटिंग चल रही थी। उनके पिता अमिताभ और जीनत अमान फिल्म के मुख्य अभिनेता व अभिनेत्री थे। एक दिन फिल्म के युनिट के सभी सदस्य खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद जीनत सोने के लिए अपने कमरे में गई तो अभिषेक भी उनके पीछे चल दिए।
भले ही अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय विश्व की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार की जाती हो लेकिन उनका दिल तो जीनत अमान पर आ गया था। वे हमेशा जीनत के बारे में ही सोचते रहते थे। यहां तक कि बड़े होने के बाद भी जीनत के प्रति आर्कषण बना रहा।
खैर इस बात से ऐश्वर्य को पता चल ही गया होगा कि उनके पति बचपन से रोमांटिक रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications