सोनम के लिए सालसा सीखा!

By Staff

बॉलीवुड अभिनेता अभय देयोल सोनम कपूर के लिए सालसा सीख रहें है। दरअसल अभय और सोनम फिल्‍म आयशा में एक साथ काम कर रहें है। फिल्‍म का मुख्‍य किरदार आयशा सोनम कपूर निभा रहीं है।

यही नहीं 27 अगस्त को शुरू हो रही इस फिल्म के लिए अभय ने विशेष तौर पर घुड़सवारी का प्रशिक्षण भी लिया है। इस फिल्म की शूटिंग न्यूयार्क में हुई है।

फिल्म अनिल कपूर प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार हुई है और राजश्री ओझा ने इसका निर्देशन किया है। यह फिल्म इंग्लैंड की मशहूर उपन्यासकार जेन आस्टिन के कालजयी उपन्यास 'एम्मा' पर आधारित है। अभय ने स्वीकार किया है कि उन्होंने फिल्म के लिए आस्टिन का उपन्यास नहीं पढ़ा है लेकिन वह अच्छी तरह जानते हैं कि आस्टिन के उपन्यास के पात्रों में बहुत कुछ खास होता है।

अभय मानते हैं कि 'आयशा' लीक से हटकर फिल्म है लेकिन उन्हें इस बात की चिंता नहीं कि इस फिल्म को लेकर लोग क्या सोचेंगे क्योंकि वह इससे पहले भी एक लीक से हटकर फिल्म 'सोचा न था' में काम कर चुके हैं।

'सोचा न था' के बाद निर्देशक इम्तियाज अली और अभय कुछ समय के लिए अलग हो गए। अभय कहते हैं कि उन्हें यकीन है कि अली के पास जब भी उनके लायक कोई फिल्म होगी, वह उन्हें जरूर बताएंगे। उन्होंने कहा कि अभी हम दोनों ही अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X