प्रेम में पड़े अभय देओल!
बालीवुड अभिनेता अभय देओल एक विदेशी पेंटर के साथ प्रेम में पड़ चुके है।
अभय अभी तक लोगो के साथ यह बात छुपाते रहे है। पिछले दिनों सुनने में आ रहा था कि सोनम कपूर के साथ उनका रोमांस चल रहा है। पर इन सब संभावनाओं को दरकिनार करते हुए अभय ने खुद यह बात स्वीकार की।
उनका कहना था, '' हां मैं प्रेम में पड़ चुका हूं। वह एक पेंटर है। हम काफी समय से एक दूसरे के साथ घूम रहे है, लेकिन इतनी जल्दी कुछ भी कहना ठीक नही होगा, क्योंकि अभी हम एक दूसरे को बेहतर तरीके से जान ही रहे है।''


Click it and Unblock the Notifications