आयशा के लिए भारत लौटेंगे अभय
आयशा कोई लड़की नही है जिसके लिए अभय देओल भारत लौटने वाले है बल्कि यह अनिल कपूर के प्रोडक्शन के तहत बनने वाली फिल्म का नाम है।
अभय की आखिरी फिल्म 'देव डी' आई थी। इस फिल्म के बाद अभय लम्बी छुट्टी गुजारने के लिए न्यूयार्क चले गए। वे जून महीने के आखिर में लौट रहे है।
उन्होंने न्यूयार्क में रहने के बारे में कहा, "मैं न्यूयार्कवासी की तरह महसूस नहीं करता लेकिन यहां रह कर पूरे लुत्फ उठा रहा हूं।"
गौरतलब है कि 'आयशा' में अभय के अलावा अभिनेत्री सोनम कपूर भी अहम भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications