अनुराग की हर फिल्म में अभय
फिल्म 'देव डी' से सुर्खियों में आए निर्देशक अनुराग कश्यप ने कहा कि वह अपनी अगली फिल्म में अभिनेता अभय देओल के साथ काम करना चाहेंगे। अभय उनकी फिल्म 'देव डी' में मुख्य किरदार में नजर आए थे।
अनुराग ने कहा, "मैं अपनी फिल्म में अभय को दोबारा शामिल करना चाहूंगा लेकिन इसके लिए मुझे उन्हें ध्यान में रखकर किरदार गढ़ना होगा। मेरा मानना है कि अभय शहरी किरदारों में फिट दिखते हैं।"
बॉलीवुड को अनुराग ने 'ब्लैक फ्राइडे', 'नो स्मोकिंग', 'देव डी' और 'गुलाल' जैसी प्रमुख फिल्में दी है। ये सभी फिल्में गंभीर विषयों पर आधारित थी।
अनुराग ने कहा कि वह अपनी अधिकतर फिल्मों में कलाकारों को दोबारा मौका देते हैं। उन्होंने अभिनेता केके मेनन को फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे', 'पांच' और 'गुलाल' में शामिल किया था।
अनुराग एक बार फिर मेनन के साथ 'बांबे वेलवेट' में काम कर रहे हैं। यह फिल्म मुंबई पर आधारित है। फिल्म में जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। जॉन इससे पहले अनुराग की फिल्म 'नो स्मोकिंग' में दिखे थे।


Click it and Unblock the Notifications