अभिनेता अभय रचायेंगे व्याह

यही वजह है कि अब वह अलग तरीके से शादी भी करने जा रहे हैं। खबर आ रही है कि अभय का परिवार चाहता है कि वह पारंपरिक तरीके से शादी करें और उनकी पसंद की लड़की से। लेकिन अभय की यह मर्जी नहीं है। अभय इस बात को लेकर दबाव में हैं। ऐसा इसलिए भी हैं, क्योंकि देओल परिवार में सभी पुरुषों ने जल्दी विवाह कर लिया था। जो काफी हद तक परिवार प्रेमी भी रहे हैं।
इसलिए यह पहली बार है जब अभय इस बारे में सोच रहे हैं। ऐसे में अगर परिवार के अनुरूप बातें आकार लेती हैं तो अगले एक वर्ष में अभय विवाह कर लेंगे। अभय और उनकी गर्लफ्रेंड प्रीति की सोच के बारे में बताते हुए सूत्रों का कहना है कि यह दोनों एक ही सोच रखनेवाले हैं। खबर आ रही है कि अभय उनसे ही शादी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications