हीरो बनने का शौक नही: अभय
बालीवुड अभिनेता अभय देओल का कहना है उन्हें फिल्मो के हीरो की भूमिका निभाने में कोई दिलचस्पी नही रहती है या कहे तो उन्हें केवल हीरो बनने की ख्वाहिश नही है।
फिल्म 'ओए लक्की लक्की ओए' के रीलिज होने से पहले अभिनेता अभय देवल चर्चा में थे कि यह उनके करियर की बेहतरीन फिल्म है । यह फिल्म खोसला का घोसला बनाने वाले निर्देशक दिबाकर मुखर्जी ने बनाया है।
हाल ही में कुछ दोस्तों व फिल्म के कलाकारो और कू् सदस्यों के साथ इस फिल्म का प्रदर्शन किया गया जहां फिल्म का बेहतर रिस्पांस मिला। यह फिल्म पूरी तरह अभय की फिल्म है।
वैसे भले ही अभय के बारे में कहा जाए कि वे मीडिया के सामने शरमाते है। लेकिन अब कई फिल्मों के प्रदर्शन के साथ उनका शरमाना कम हो हुआ है।
अभी तक अभय की फिल्मों का ज्यादा प्रचार प्रसार नही हुआ है जिसकी वजह से उनकी कुछ अच्छी फिल्में ज्यादा नही चल पाई लेकिन ओए लक्की लक्की ओए को ज्यादा प्रचार प्रसार किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications