धर्मेंद्र की राह पर अभय देओल
अपनी जवानी और कैरियर के सुनहरे दौर में कहना न होगा कि धर्मेंद्र ने अपनी अनेक हीरोइनों के साथ जमकर मजे लूटे थे. मीना कुमारी व हेमा मालिनी से लेकर कई हीरोइन इस धरम गरम की मजबूत कद काठी पर फिदा हुई थी. हेमा ने तो बकायदा बाद में धर्मेंद्र से विवाह तक कर लिया था और दो प्यारी बेटियों ईशा और आहना की मां तक बनी, वहीं धर्मेद्र के दूसरी पत्नी से दो बेटे सनी और बाबी भी हैं. लेकिन जहां बेटे बाप से बढकर की तर्ज पर सनी और बाबी को इश्क के रिकार्ड बनाकर धर्मेंद्र का नाम ऊंचा करना चाहिए था, वहीं उनके बजाय उनका भतीजा अभय देओल इस काम को बखूबी अंजाम दे रहा है. इससे लगता है कि धर्मेंद्र का असली वारिस अभय ही साबित होंगे.
अभय ने बालीवुड में आते ही हीरोइनों के चक्कर लगाने शुरु कर दिये हैं. बालीवुड में इतनी सारी हसीन हीरोइनों के देखकर वे बौखला गये हैं और उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि वे किस से रोमांस करें और किससे नहीं. यही वजह है कि उन्होंने अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म मनोरमा सिक्स फीट अंडर की हीरोइन की शूटिंग के दौरान गुल पनाग और रायमा सेन दोनो के साथ अलग अलग रोमांस करने का प्रयास किया, यहां तक कि उन्होंने फिल्म के निर्देशक से दोनो हीरोइन के साथ लंबे चुंबन सीन रखे जाने की मांग की, लेकिन रायमा और गुल को जब अभय की मक्कारी समझ में आ गई तो उन्होंने इसका विरोध किया जिससे इस तरह के सीन नहीं डाले जा सके और बेचारे अभय का हीरोइनों को चुंबन लेना का प्लान भी फेल हो गया.
खैर गुल और रायमा के आगे दाल नहीं गली तो क्या, इंडस्ट्री में लडकियों का अकाल तो पडा नहीं है कि अभय निराश हो जाते, तू नहीं और सही. इसलिए अब अभय की तपस्या रंग लाई है और बालीवुड में भी उन्हें नीतू चंद्रा गर्लफ्रैंड के रुप में मिल गई है. दोनो को लोगों ने एक साथ एक सिनेमाहाल में फिल्म देखते और मटरगस्ती करते देखा. लेकिन मजे की बात यह है कि हर प्रेमिका की तरह नीतू भी अपने इस प्यार से इंकार कर अभय को सिर्फ अपना दोस्त ही बता रही है. होता है हर हीरोइन व हीरोइन के साथ ऐसा होता है लेकिन छुपाने की क्या जरुरत है. तुम लाख छुपाओ प्यार मगर दुनिया को पता चल जायेगा.....!


Click it and Unblock the Notifications