सलमान ने किया OUT.. अब संजय दत्त के साथ एक्शन फिल्म FINAL
रेस और रेस 2 के बाद अब्बास मस्तान को 'रेस 3' के निर्देशन का जिम्मा नहीं दिया गया। खैर, इनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 'मशीन' फ्लॉप रही थी। शायद इसीलिए निर्माताओं ने रिस्क लेना सही नहीं समझा। लेकिन बता दें, बॉलीवुड को बैक टू बैक धमाकेदार एक्शन- थ्रिलर फिल्म देने वाली ये जोड़ी अब फिर से दमदार वापसी करने वाली है। और इस बार इनके साथ होंगे संजय दत्त।
सलमान खान VS ऋतिक रोशन.. दबंग 3 की रिलीज डेट..
अफवाहों की मानें तो अब्बास मस्तान की अगली फिल्म में संजय दत्त फाइनल हैं। यह एक एक्शन- थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म की बाकी कास्टिंग अभी फाइनल नहीं की गई है। लेकिन खबर है कि फिल्म अगले साल की शुरुआत तक फ्लोर पर आ जाएगी।

अब्बास मस्तान ने बॉलीवुड को बाजीगर, खिलाड़ी, रेस, अजनबी, ऐतराज़ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। लिहाजा, कहीं ना कहीं इनकी फिल्मों से फैंस को खास उम्मीद रहती है। वहीं, जब फिल्म से संजय दत्त जैसे स्टार का नाम जुड़ जाए तो बेसब्री होना तो जायज़ है।
यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं संजय दत्त -


Click it and Unblock the Notifications