सलमान खान की इस आदत का अब्बास-मस्तान ने किया खुलासा? एक्टर को कहा 'मूडी'
अब्बास-मस्तान बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित निर्देशक में एक हैं। दोनों ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष किया था लेकिन 'अग्निकाल' फिल्म से उनका करियर बॉलीवुड में शुरू हुआ। अब्बास-मस्तान ने 'बाजीगर', 'अजनबी', 'बादशाह', 'ऐतराज', 'रेस', 'रेस 2', 'किस किस को प्यार करूं' जैसी हिट फिल्में दी हैं।
पिंकविला से खास बातचीत में अब्बास-मस्तान ने बॉलीवुड के अपने सफर, रिजेक्शन, संघर्ष और कई स्टार्स के साथ काम करने के अनुभवों को शेयर किया। उनसे जब एक्टर्स के साथ काम करने के अनुभव के बारे में सवाल किया गया तो अब्बास-मस्तान दिलचस्प जवाब दिया। सलमान खान के बारे में भी अब्बास-मस्तान ने इस दौरान बात की।

उन्होंने सलमान खान के साथ दो फिल्मों में काम किया है जिसमें, 'चोरी-चोरी चुपके चुपके' कॉर्मशियली हिट हुई थी। सलमान खान के बारे में बात करते हुए अब्बास-मस्तान ने कहा- 'कमाल है, मजे में, हमेशा मूडी रहता है। बस बोलता है- शाम को आओ, रात को आओ, रात को मिलते हैं। '
अब्बास-मस्तान ने आखिरी बार फिल्म 'मशीन' का निर्देशन किया था। इस फिल्म में मुस्तफा बर्मावाला मुख्य कलाकार थे। साथ हीं, कियारा आडवाणी भी इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस थीं। फिल्म को हालांकि समीक्षकों और दर्शकों से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। फिलहाल दोनों एक फिल्म पर काम कर रहे हैं जिसमें बॉबी देओल, अर्जुन रामपाल मुख्स भूमिका में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications