कैटरीना कैफ के साथ फिल्म नहीं करेंगे ये न्यूकमर- सलमान खान की वजह से!

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म लवरात्रि के प्रमोशन में व्यस्त हैं। आयुष और वरीना हुसैन स्टारर यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में वरीना ballet डांसर बनी है, जबकि आयुष गुजराती लड़के बने हैं। दोनों ही मुलाकात नवरात्रि के मौके पर होती है.. और यहां से शुरु होती है प्रेम कहानी।

'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का धमाका- 6 पोस्टर्स बैक टू बैक- दिवाली ब्लॉकबस्टर

गौरतलब है कि पहले आयुष अपनी बॉलीवुड डेब्यू कैट के साथ करने वाले थे, लेकिन फिर कैट ने फिल्म के लिए हां नहीं किया और उनकी जगह वरीना हुसैन को लिया गया। वहीं, फिल्म लवरात्रि के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में आयुष शर्मा ने बयान दिया है कि वह कभी कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करेंगे। आयुष शर्मा ने कहा, 'मैं कैटरीना के साथ स्क्रीन शेयर नहीं कर सकता हूं और आप सभी उसका कारण जानते हैं।'

Aayush Sharma

कहीं ना कहीं आयुष का यह बयान सलमान- कैटरीना की खास दोस्ती की ओर इशारा करता है। जिस वजह से आयुष कैटरीना के साथ काम करने से कतरा रहे हैं। बता दें, कैटरीना आयुष की पत्नी (सलमान की बहन) अर्पिता खान की भी बहुत अच्छी दोस्त हैं।

खैर, फिलहाल आयुष लवरात्रि को लेकर काफी उत्साहित हैं। लवरात्रि एक लव-स्टोरी होगी, जिसका निर्देशन करेंगे अभिराज़ मीनावाला। इस फिल्म के साथ अभिराज बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर शुरुआत करने जा रहे हैं।

अनुराग कश्यप की 'मनमर्जियां'- पहले दिन ही ठंडा कलेक्शन- जानें कमाई

अभिराज ने बताया कि उन्हें पूरा भरोसा था कि आयुष शर्मा इस रोल में अच्छे लगेंगे इसलिए उन्होंने सलमान खान से बात की और कहा कि वो आयुष का एक लुक टेस्ट करना चाहते हैं और सलमान खान ने हामी भर दी। इस फिल्म का डिस्ट्रिब्यूशन भी सलमान ही करने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X