..................... Aayush Sharma will star in Salman Khan’s next, action packed drama - Hindi Filmibeat

सलमान खान के साथ दूसरी फिल्म भी हो गई फाइनल- जबरदस्त एक्शन धमाका

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने फिल्म लवयात्री के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म को सलमान खान ने ही प्रोड्यूस किया था। वहीं, सूत्रों की मानें तो अब आयुष की अगली फिल्म भी सलमान खान ही प्रोड्यूस करने वाले हैं। लेकिन लवयात्री से अलग यह फिल्म फुल एक्शन धमाका होगी। यहां तक की आयुष ने इस फिल्म के लिए ट्रेनिंग भी शुरु कर दी है।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की धमाकेदार शुरुआत- यहां जानें पहले दिन का कलेक्शन

सूत्रों की मानें तो सलमान खान ने लवयात्री में आयुष को देखा और उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से काफी प्रभावित हुए हैं। लिहाजा, सलमान आयुष की अगली फिल्म भी प्रोड्यूस करना चाहते हैं। वहीं, एक रोमांटिक फिल्म से शुरुआत करने के बाद अब आयुष भी एक फुल एक्शन फिल्म करना चाहते हैं। बता दें, आयुष सालों से एक्शन की ट्रेनिंग ले रहे हैं। वह हमेशा से एक्शन फिल्मों को लेकर उत्साहित थे।

Aayush Sharma

आयुष ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि वह भी सलमान खान की तरह ऑडियंस को इंटरटेन करना चाहते हैं। वह भारत के छोटे शहरों के हीरो भी बनना चाहते हैं, जहां कई बड़े हीरो भी फेल हो जाते हैं।

लवयात्री की रिलीज के दौरान आयुष ने कहा था- मैं हमेशा से ही रोमांटिक फिल्म के साथ ही बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहता था। मैं जब एक्टर्स को पहाड़ियों पर रोमांटिक गाने गाते देखता तो मुझे बहुत अच्छा लगता था। हालांकि मैं बाद में एक्शन फिल्में भी करना चाहूंगा।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की बंपर ओपनिंग- पहले दिन तोड़े ये 7 BOX OFFICE रिकॉर्ड्स

एक्टर ने आगे कहा कि बाहर कई अच्छे कलाकार हैं, जो फिल्मों में आने का ख्वाब देखते हैं लेकिन उनके लिए रास्ता आसान नहीं है। लिहाजा, मेरे केस में यदि सलमान भाई ने मुझे लांच नहीं किया होता.. तो शायद मुझे भी यहां तक पहुंचने में काफी साल लग जाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X