Aayush Sharma ने अपनी फिल्म के लिए शूट की शर्टलेस सीन, बताया बॉडी बनाने के लिए की कितनी मेहनत, Video

Aayush Sharma: हाल ही में अपनी आगामी फिल्म AS04 के अजरबैजान शूट शेड्यूल को पूरा कर चुके आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की थी। इस एक्शन से भरपूर शेड्यूल में उनके वॉशबोर्ड एब्स और टोन्ड मसल्स को दिखाते हुए एक बॉडी शॉट भी शामिल था। अभिनेता ने इस शॉट से पहले अपनी तैयारी करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
आयुष ने अपनी पहली दो फिल्मों में काफी अलग अलग लुक अपनाया था। जहां पहली फिल्म वो दुबले-पतले नेक्स्ट-डोर लुक वाले लड़के के किरदार में दिखे थे, वहीं अंतिम: द फाइनल ट्रुथ के लिए आयुष ने अपने बॉडी और फिटनेस पर काफी काम किया था। अब अपनी अगली फिल्मों के लिए एक्टर उतनी ही मेहनत करते दिख रहे हैं।
आयुष शर्मा ने नियमित रूप से अपने फैंस और फॉलोअर्स को अपनी आगामी फिल्म AS04 के लिए तैयार होने वाले कठोर वर्कआउट रूटीन की झलकियां दिखाईं। वीडियो शेयर करते हुए आयुष ने लिखा- "Without Some Challenge, Without Some War To Fight, Then The Warrior May As Well Be Dead." - Rocky IV. मुख्य बॉडी शॉट देने से कुछ ही मिनटों पहले #as04 .. कितनी भी तैयारी कर लो, कम ही लगती है..
AS04 के साथ डेब्यूटेंट सुश्री मिश्रा को लॉन्च करते हुए, आयुष शर्मा और साउथ स्टार जगपति बाबू को भी लॉक किया गया है। श्रीसत्यसाई आर्ट्स के बैनर तले केके राधामोहन द्वारा निर्मित, अभी तक अनटाइटल्ड एक्शन एंटरटेनर AS04 में आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। कात्यायन शिवपुरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications