'लाल दुपट्टे वाली' हीरोइन ने गुलाबी चोगा पहन इंस्टा पर मचाई सनसनी, फैंस की नजर टिकी एक ही जगह पर!

1993 में आई 'आंखें' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली रितु शिवपुरी बेशक, अभी फिल्मों में और अभिनय करियर में इतनी एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वे इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को टीज करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। 48 वर्षीय रितु ने हाल ही में अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें वे बाथरोब में नजर आ रही हैं। बेड पर पिंक बाथरूम में क्लीवेज फ्लॉन्ट करती रितु शिवपुरी बेहद हॉट लग रही हैं।
उन्होंने ये फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, मैं इसे अपना नया ट्रांजैक्शन ही कहूंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि ये जो बाथ रोब उन्होंने पहना है वह बहुत ही कंफर्टेबल, लग्जरियस और कोजी है। यही कारण है कि उनकी इस फोटो पर हजारों कमेंट आ रहे हैं।
ओम और सुधा शिवपुरी की बेटी रितु को इंस्टाग्राम पर 4 लाख 41 हजार लोग फॉलो करते हैं। अपने फैंस की खातिर रितु पल-पल की खबरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी रितु ने सिर्फ आंखें फिल्म के अलावा बॉलीवुड फिल्म में कई सपोर्टिंग रोल्स किए हैं, साथ ही उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में भी काम किया है। बढ़ती उम्र के साथ-साथ रितु शिवपुरी पहले से अधिक ग्लैमरस होती जा रही हैं।
रितु का इंस्टाग्राम देखें तो उन्होंने कई शोल्डरलेस फोटोज पोस्ट की हुई है तो कुछ पानी में नहाती हुई हॉट वीडियोज पोस्ट की हैं। रितु अक्सर हॉट फोटोज, तो कभी बिकिनी फोटोज तो कभी पानी में अठखेलियां करते हुए अपनी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। रितु का ये बोल्ड लुक और नया अवतार उनके फैंस को खासा पसंद आ रहा है। कई फोटोज में रितु बेपरवाह सी बीच पर बिकिनी में दिख रही हैं।
बता दें, गोविंदा के साथ रितु शिवपुरी का जो गाना सबसे फेमस हुआ था, वो था 'लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता', इस गाने के बाद से रितु को एक अलग पहचान मिली थी। 2006 में रितु ने टीवी शो में आखिरी बार काम करने अभिनय करना बंद कर दिया था। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा था कि वे जब भी 18-20 घंटे टीवी के लिए शूटिंग करके घर वापस आती थीं तो अपने हस्बैंड को सोता देखकर उन्हें एहसास होता था कि वह अपने परिवार को समय नहीं दे पा रही हैं। ऐसे में उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया।


Click it and Unblock the Notifications
