..................... aamna sharif shares hot photos in white dress on instagram - Hindi Filmibeat

पहले खूबसूरती से और अब हॉटनेस से लोगों को 'पागल' किया इस हीरोइन ने, देखें तस्वीरें

Aamna Sharif

टेलीविजन एक्ट्रेस आमना शरीफ 'कहीं तो होगा' टीवी सीरियल में कशिश के रोल से पॉपुलर हुईं। इसके बाद तो जैसे हर घर में कशिश का नाम गूंजने लगा। 40 वर्षीय आमना यही रुकने वाली नहीं थीं बल्कि इन्होंने अपनी खूबसूरती में हॉटनेस का तड़का लगा फैंस की बोलती बंद कर दी। टेलीविजन ही नहीं बल्कि फिल्मों में अभिनय कर आमना ने अपने फैंस को खुश कर दिया।

आजकल आमना शरीफ अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए फिल्म और टीवी नहीं बल्कि इंस्टाग्राम का सहारा ले रही हैं। जी हां, जहां पहले आमना अपनी खूबसूरती से अपने फैंस को घायल करती नजर आती थीं वह अब इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट फोटोज और वीडियो और पोस्ट कर रही हैं।

बॉलीवुड एक्टर राजीव खंडेलवाल के साथ अफेयर की चर्चा में आई आमना शरीफ ने 2013 में अपना धर्म बदल कर हिंदू धर्म अपनाते हुए अमित कपूर से शादी कर ली। लेकिन इन सबसे परे आमना अपने फैंस के लिए नेक्स्ट डोर गर्ल बनकर उभरीं।

हाल ही में उन्होंने अपना स्टनिंग लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस लुक में आमना ने व्हाइट टाई-अप क्रॉप टॉप को हाई वेस्ट स्कर्ट के साथ पेयर किया, जिसमें साइड में एक स्टनिंग स्लिट थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उनका शीयर श्रग परफेक्ट था। इस लुक के साथ आमना हॉट अंदाज में बाल बिखेरती हुई वॉक करती और पोज देती हुईं नजर आईं।

आमना के इस वीडियो को देखकर फैंस ये पूछने पर मजबूर हो गए कि क्या सचमुच आप इसी दुनिया की हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें हॉट बेबी डॉल बुला रहे हैं तो कुछ लोग फायर कह रहे हैं। कुछ लोगों को उनका आउटफिट बेहद फंटास्टिक लगा।

इतना ही नहीं, इसके अलावा आमना ने कुछ फोटोज की एक सीरीज पोस्ट की, जिसमें उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स पहनी हुई थी और ब्रॉलेट क्रॉप टॉप में जुड़ी बनाकर गॉगल्स लगाए हुए नजर आईं। साथ में एक उन्होंने एक स्लिंग बैग लिया हुआ था। इस लुक में आमना बेहद हॉट लग रही थीं।

इन सबके अलावा भी आमना ने कुछ वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हुई है जिनमें से एक फोटो सीरीज में पूल पर ग्रीन बिकिनी में गॉगल्स पहने हॉट फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X