डैड बनने की तैयारी में आमिर खान
अगर खबरों पर भरोसा किया जाए तो अभिनेता आमिर खान पिता बनने वाले है। उनकी दूसरी पत्नी किरण राव तीन महीने से गर्भवती है।
हाल में किरण की तबियत खराब होने के कारण दक्षिण मुम्बई के बांद्रा कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी चिकित्सीय जांच के दौरान पाया गया कि वे तीन महीने की गर्भवती है। किरण की हालत सामान्य है। इस खबर से आमिर काफी खुश है।
गौरतलब हो कि आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता से जुनैद और इरा दो संताने है। इन दोनों ने कुछ मतभेदों के चलते दिसम्बर 2002 में तलाक ले लिया था। आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications