आमिर ने की 35 करोड़ की डील

इन सारी उपलब्धियों के बाद आमिर अब पैसा कमाने में भी अन्य अभिनेताओं को पीछे छोड़ रहे हैं। हाल ही में आमिर, यूनाइटेड अरब अमीरात की एक प्रमुख टेलीकॉम कंपनी के ब्रांड एंबैसडर बने हैं जो भारत के बाजार में जल्द ही उतरने वाली है। इस डील के लिए आमिर को 35 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। वह तीन साल के लिए इस कंपनी के ब्रांड एंबैसडर रहेंगे।
ये खबर सुन कर बॉलीवुड के बहुत से दिग्गजों की नींद उड़ने वाली है। वैसे भी आमिर के साथ जो भी एक बार काम कर लेता है वह उनका मुरीद हो जाता है। और हो भी क्यों ना आमिर का अंदाज सबसे अलग जो है। अब देखने वाली बात तो ये है कि आमिर के बॉलीवुड प्रतिस्पर्धियों पर इस खबर का क्या असर पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications